Fasted Mobile Internet: सबसे तेज इन्टरनेट स्पीड वाले दुनिया के टॉप 10 देश, देखें लिस्ट में भारत का स्थान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Fasted Mobile Internet: दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए फास्ट इंटरनेट का बहुत महत्व है। इंटरनेट की स्पीड पहले की तुलना में दुनिया भर में बहुत तेज हो गई है, लेकिन अभी भी ऐसे बहुत सारे देश हैं जहां पर इंटरनेट की स्पीड बहुत कम है। वहीं, आज हम बात करेंगे दुनिया की सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाले देशों के बारे में। इनमें अमेरिका, भारत जैसे देशों का कौन सा स्थान है, इसके बारे में जानकारी आपको जरूर हैरानी होगी।

हम सभी जानते हैं कि दुनिया भर में इंटरनेट कनेक्टिविटी की स्पीड बहुत तेजी से सुधर रही है। इसी वजह से दुनिया इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के युग में बहुत तेजी से तरक्की कर रही है।

Fasted Mobile Internet कंट्री लिस्ट

बात करें दुनिया की सबसे ज्यादा स्पीड वाले देशों के बारे में, तो स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार UAE (संयुक्त अरब अमीरात) दुनिया में सबसे तेज इंटरनेट स्पीड वाला देश है। संयुक्त अरब अमीरात में दुनिया की सबसे हाई-स्पीड इंटरनेट देखने को हमें मिलती है। बाकी देशों के मुकाबले, यहां पर 100 गुना इंटरनेट स्पीड है। पिछले 15 साल से यूनाइटेड अरब अमीरात लगातार इंटरनेट टेक्नोलॉजी पर पैसा खर्च कर रहा है। इसी वजह से दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट यहां पर है। नीचे हम 10 देशों की पूरी लिस्ट आपको दे रहे हैं। उसे ध्यान से चेक करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
रैंकदेश MBPS
1United Arab Emirates 442 
2 Qatar 358 
3  Kuwait 264
4  Bulgaria 172
5 Denmark 162 
6  South Korea148 
7 Netherlands 147 
8 Norway 145.74 
9 China 139.58 
10 Luxembourg 134.14

कौन सा है भारत का स्थान

अगर आप इस लिस्ट को ध्यान से चेक करेंगे, तो टॉप 10 की लिस्ट में भारत आपको नजर नहीं आएगा। दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स की संख्या भारत में ही है। यहां पर 900 मिलियन से भी ज्यादा लोग इंटरनेट का इस्तेमाल रोजाना करते हैं। लेकिन, अभी भी इंटरनेट देश के बहुत सारे इलाकों में सही प्रकार से नहीं पहुंच पाया है। स्पीड टेस्ट इंडेक्स के अनुसार, इंटरनेट स्पीड के मामले में भारत का स्थान 25वां है। यहां पर आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड मिल जाती है और अपलोड स्पीड 9 एमबीपीएस की है।

READ ALSO  Android Phone की बैटरी बैकअप बढ़ाने के 8 बेहतरीन और यूनिक टिप्स

भारत में इंटरनेट स्पीड की स्थिति

पिछले कुछ सालों की इंटरनेट स्पीड को ध्यान में दें, तो भारत के अंदर डिजिटल टेक्नोलॉजी बहुत तेजी से विकसित हुई है। इंटरनेट की स्पीड पिछले कुछ सालों से बहुत तेजी से आगे बढ़ी है। रिलायंस जियो ने इंटरनेट क्रांति लाकर भारत में इस डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ाया है। यहां पर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। इसी वजह से, दुनिया में जनसंख्या के मामले में पहले नंबर पर चल रहा भारत, सबसे ज्यादा यूजर्स के साथ भी पहले नंबर पर है।

मैं मुकेश अटल हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 8 प्लस वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रहा हूं इस दौरान मैंने हिंदी कंटेंट राइटिंग में अनेक विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जिनमें फाइनेंस सरकारी योजना नौकरी बिजनेस आइडिया टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल न्यूज आदि प्रमुख हैमेरी खासियत है कि मैं कठिन से कठिन सब्जेक्ट पर भी बहुत ही सरल और रोचक भाषा में आर्टिकल लिखता हूं जिसमें आपको सूचना तो मिलती ही है साथ ही पढ़ने वाले व्यक्तियों को भी शिक्षा मिलती हैकिसी भी आर्टिकल को लिखने से पहले उसके ऊपर क्वालिटी रिसर्च करना और एक प्रभावशाली आर्टिकल तैयार करना मेरी पहली पसंद है कंटेंट राइटिंग मेरे लिए सिर्फ एक काम नहीं है बल्कि एक आर्ट है

Leave a Comment