Upcoming Mobile In 2024: सबसे कम कीमत में मिलेंगे पावरफुल फीचर्स, जाने

ihubguru.com
Upcoming Mobile In 2024

Sumsung Galaxy M15 कम्पनी की ओर से लेटेस्ट रिलीज़ है जो अब भारत में भी रिलीज होने जा रहा है सैमसंग इसी के साथ नया Galaxy M55 भी लॉन्च करेगी ।

खास बातें

Galaxy M15 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ Amoled डिस्पले दिया गया है।

यह बेहतरीन फोन 6000mAh बैटरी से लैंस है।

Motorola भी अपनी चर्चित सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।

अप्रैल का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में कई बड़े स्मार्टफोन ब्रैंड्स अपने डिवाइसेज लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। Samsung जैसा नाम भी इनमें शामिल है। साथ ही Motorola भी अपनी चर्चित सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।आइए हम लोग जानते है कि इस हफ्ते कौन कौन से स्मार्ट फोन लॉन्च होंगे मार्केट में.

Upcoming Mobile In 2024:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Samsung Galaxy M15:

Samsung Galaxy M15
Samsung Galaxy M15

Samsung Galaxy M15 कंपनी की ओर से लेटेस्ट फोन रिलीज है जो अब भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है। खबर है कि सैमसंग इसी के साथ नया Galaxy M55 भी लॉन्च करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा चुके हैं।

Galaxy M15 में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 6100 Plus चिपसेट है। फोन में 50MP रियर कैमरा है और 13MP फ्रंट कैमरा है। यह फोन 6000mAh बैटरी से लैस है। साथ में 25W चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है।

Samsung Galaxy M55:

 

Galaxy M55 फोन में कंपनी दे रही है 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दिया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एक AMOLED डिस्प्ले वाला फोन है। डिवाइस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP सेल्फी कैमरा भी है। रियर में फोन 50MP OIS मेन कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000mAh बैटरी है, और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आता है। 

Nubia Flip 5G:

Nubia Flip 5G एक फोल्डेबल डिवाइस भी है जो 9 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। यह कंपनी का पहला क्लैमशैल फोल्डेबल फोन है। कहा जा रहा है कि यह फोन कंपनी तुलनात्मक रूप से अफॉर्डेबल प्राइस में लॉन्च करेगी। इसमें 6.9 इंच का मेन डिस्प्ले है। जबकि 1.43 इंच का सर्कुलर कवर भी स्क्रीन है।

फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट भी दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 4,310mAh की बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Infinix Note 40 Pro 5G:

Infinix Note 40 Pro 5G भारत में भी 12 अप्रैल को लॉन्च होगा। दरअसल यह कंपनी की नई सीरीज है जिसमें Infinix Note 40 Pro 5G और Infinix Note 40 Pro Plus 5G को लॉन्च किया जाएगा। Infinix Note 40 Pro 5G में 5000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है जबकि प्लस वेरिएंट में 4600mAh बैटरी के साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया भी गया है।

दोनों ही फोन 6.78 इंच के FHD+ डिस्प्ले के साथ आते हैं। इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कर्व्ड AMOLED टाइप है। फोन में MediaTek Dimensity 7020 SoC है और रियर में 108MP कैमरा है। सेल्फी के लिए फोन में 32MP कैमरा दिया गया है। 

Read this_Maruti Suzuki stock market today 2024: FY25 में 3 लाख यूनिट जाने पूरी खबर

Read more :  छोड़ें पुराने फोन, ये नए स्मार्टफोन्स जुलाई 2024 में मचा रहे हैं धमाल!

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *