Vivo Y19e: वीवो कंपनी द्वारा जल्द ही अपना सबसे लो बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया जाएगा, जिसका नाम Vivo Y19e है। इससे पहले वीवो कंपनी द्वारा मई 2024 के महीने में Vivo Y18e स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था, जो मात्र 7999 रूपये की कीमत में मिल रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की नया स्मार्टफोन इससे भी कम प्राइस पर लॉन्च हो सकता है। इसके कुछ डिटेल्स और स्पेसिफिकेशन चीन की वेबसाइट पर लीक हो चुके हैं।
आईए जानते हैं Vivo Y19e के बारे में जो भी डिटेल्स लीक हुई है उनकी डिटेल।

Vivo Y19e – Overview
Feature | Details |
Launch Date | Expected Soon (Rumored for Global Market) |
Expected Price | Below ₹8,000 |
Display | 6.68-inch HD+ punch-hole display, 90Hz refresh rate |
Processor | Unisoc T612 octa-core processor |
RAM Options | 4GB / 6GB |
Storage Options | 64GB / 128GB |
Rear Camera Setup | 50 MP (Primary) + 5 MP (Secondary) |
Front Camera | 5 MP for selfies and video calls |
Battery | 5000 mAh, supports 15W fast charging |
Expected Target Market | Low-budget smartphone users |
Previous Model Reference | Vivo Y18e (Launched in May 2024 at ₹7,999) |
Vivo Y19e की डिटेल्स हुई लीक
वीवो के इस स्मार्टफोन के बारे में चीन की गिज़मोचाइना वेबसाइट पर सामने आ चुकी है। आईएमईआई डेटाबेस में भी इस स्मार्टफोन को देखा जा चुका है, जिसका नाम Vivo Y19e रखा गया है। अभी तक इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की ऑफिशियल डिटेल तो सामने नहीं आई है। लेकिन जल्द ही इस ग्लोबल मार्केट में एक लो बजट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
Vivo Y19e की संभावित फीचर्स
यह स्मार्टफोन 6.68 इंच की एचडी प्लस पंच होल डिस्पले के साथ लॉन्च हो सकता है। जिसमें 90Hz की रिफ्रेश रेट आपको मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें आपको यूनिसोक टी612 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे 4GB और 6GB रैम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। ताकि कम बजट में भी आप एक अच्छा स्मार्टफोन उपयोग कर पाए। यहां पर आपको 64GB और 128 GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन के बैक पैनल पर आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 MP और साथ में 5 MP का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में भी सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 MP का कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है जो 15 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।