Infinix Hot 50 Pro Plus: इंफिनिक्स ने अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 50 Pro Plus ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है, जिसकी 3D कर्व स्क्रीन दी गई है। इसके साथ ही कंपनी ने एक टीजर वीडियो इंटरनेट पर जारी किया है जिसमें इस स्मार्टफोन के बाकी फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है।

आईए जानते हैं इंफिनिक्स हॉट 50 प्रो प्लस स्मार्टफोन की सभी डिटेलिंग और फीचर्स के बारे में।
Infinix Hot 50 Pro Plus – Overview
Category | Details |
Design | World’s Slimmest 3D-Curved Slimedge Design, Thickness: 6.8mm |
Display | 3D Curved AMOLED Panel, Punch-Hole Design, 120Hz Refresh Rate, Corning Gorilla Glass Protection |
Processor | MediaTek Helio G100 Octa-Core Processor |
RAM & Storage | 8GB RAM + 8GB Virtual RAM, 256GB Internal Storage |
Camera Setup | Triple Rear Camera: 50MP Primary Sensor |
Front Camera | Not specified yet |
Battery | 5000mAh with 33W Fast Charging |
Build Architecture | Titan Wing Architecture for Durability, IP54 Certified (Dust & Splash Resistant) |
Colors | Black, Purple, Gray, Green |
Expected Price in India | ₹16,900 (Approx.) |
Availability | Not confirmed yet for India launch |
Infinix Hot 50 Pro Plus Special Features
कंपनी के अनुसार यह World’s Slimmest 3d-Curved Slimedge Design स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 6.8mm है। अब तक एक भी ऐसा स्मार्टफोन नहीं आया है जिसमें कर्व अमोलेड डिस्पले मिल जाए और वह इतना पतला हो। इस स्मार्टफोन को टाइटन विंग आर्किटेक्चर पर बनाया गया है जो बहुत ही मजबूत होता है। इस स्मार्टफोन को ip54 की रैंकिंग भी दी गई है पर आप अपनी गले हाथों से भी इसका उपयोग आराम से कर सकते हैं
Infinix Hot 50 Pro Plus Specifications
इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले पंच होल स्टाइल की है। यह एक 3D कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी हुई डिस्प्ले है जो 120 हर्ट्स की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की साइज क्या है अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास चढ़ाया गया है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो जी100 ऑक्टा–कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB रैम के साथ कनेक्ट किया गया है। इसमें आपको 8GB वर्चुअल रैम भी मिल जाती है साथ ही 256GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 MP का है इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है जो 33 वाट की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
Infinix Hot 50 Pro Plus Price
इस समय यह स्मार्टफोन भारत में कब तक खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा इसकी कोई भी जानकारी नहीं आई है। माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इसकी कीमत 16900 रूपये के आसपास हो सकती है। यह स्मार्टफोन आपको Black, Purple, Gray और Green रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।