IMC 2024: देश का सबसे बड़ा टेक इवेंट दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ शुरू, AI और 6G को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

Pinky Gupta

IMC 2024: भारत में टेक्नोलॉजी को लेकर सबसे बड़ा इवेंट हर साल आयोजित किया जाता है, जिसे इंडिया मोबाइल कांग्रेस के नाम से जानते हैं। 2024 का यह इवेंट 15 अक्टूबर से आज दिल्ली के प्रगति मैदान में शुरू हो गया है, इसका उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी करने वाले हैं।

माना जा रहा है कि इस टेक इवेंट के अंदर आपको बहुत सारी बड़ी घोषणाएं होती हुई नजर आ सकती है। इस बार इसमें 6G और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है। आईए जानते हैं इसके बारे में…

IMC 2024 Theme

इस बार शुरू हुए इस इंडियन मोबाइल कांग्रेस इवेंट की थीम The Future is Now रखी गई है। भविष्य की जो टेक्नोलॉजी होगी उसको फोकस करके यह इवेंट चलेगा। तीन दिन चलने वाला यह इवेंट 18 अक्टूबर को खत्म होगा। यहां पर आपको टेक इंडस्ट्री के अलावा मोबाइल और टेलीकम्युनिकेशन इंडस्ट्री के बहुत सारे डेवलपमेंट के बारे में जानकारी मिलेगी।

इसके अलावा इस इवेंट में बहुत सारी कंपनियां हिस्सा लेने वाली है। जिनके बीच भारत के अंदर 6G टेक्नोलॉजी को लेकर घोषणाएं की जा सकती है।

बड़ी-बड़ी कंपनियां आई की नजर

इस इवेंट में दुनिया की कुछ बड़ी कंपनियों जैसे Xiaomi, Qualcomm और Ericsson भी नजर आने वाली है। भारत के सभी टेक ब्रांड और स्टार्टअप अपनी-अपनी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन इस इवेंट में करने वाले हैं। यहां पर आपको नए इंवेंशंस देखने को मिलेंगे. साथ ही बहुत सारे नए डिवाइस भी आपको देखने को मिल सकते हैं।

हो सकती है बड़ी टेक घोषणाएं

यहां पर 5G के डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की जाएगी और जल्दी ही आने वाली 6G सर्विस के बारे में एक बड़ी घोषणा सुनने को मिल सकती है। भारत के अंदर अभी भी 5G सर्विस देश के कोने कोने में नहीं पहुंची है, ऐसे में इसके विस्तार को लेकर चर्चा की जा सकती है।

साल 2024 में चर्चा का केंद्र रहने वाली आर्टिफिशियल सर्विस और ऐआई जेनरेटिव टूल्स को लेकर चर्चा हो सकती है। इस इवेंट में भारत और दुनिया के 50 से भी ज्यादा स्पीकर्स अपने-अपने टेक्नोलॉजी के बारे में विचार रखेंगे।

नए डिवाइस हो सकते हैं लॉन्च

इस इवेंट में 16 अक्टूबर को शाओमी कंपनी द्वारा Qualcomm Snapdragon 4s Gen 2 वाला एक डिवाइस लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा आपको अन्य फोन भी लॉन्च होते हुए नजर आ सकते हैं। इस इवेंट में आपको बहुत सारे इन्नोवेटिव प्रोडक्ट देखने को मिलेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *