HUAWEI की नई Smartwatch GT 5 ने लांच होते ही मचाई धूम, 1 चार्ज में चलेगी 14 दिन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HUAWEI Watch GT 5: हुआवेई कंपनी द्वारा भारतीय टेक मार्केट में अपनी नई स्मार्ट वॉच लॉन्च कर दी गई है। जिसका नाम HUAWEI Watch GT 5 है। पिछले महीने ही ग्लोबल स्तर पर इस स्मार्टवॉच को प्रस्तुत किया गया था। भारतीय यूजर्स के अनुसार यह स्मार्ट वॉच बहुत पसंद आ रही है। इसमें आपको 1.43 इंच की अमोलेड डिस्पले मिल जाती है, साथ ही बहुत सारे फीचर्स इसमें दिए गए हैं।

इसका सबसे हाइलाइटेड फीचर है की एक बार बैटरी चार्ज करने के बाद 14 दिन की लाइफ आपको मिल जाती है। लिए इस स्मार्ट वॉच के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं।

HUAWEI Watch GT 5 Price

भारतीय बाजार में इस स्मार्ट वॉच की कीमत 15999 रूपये से शुरू हो जाती है। 20 अक्टूबर को आप फ्लिपकार्ट पर इसके लिए प्री ऑर्डर बुक कर सकते हैं। सभी प्रकार के कूपन और डिस्काउंट अप्लाई करने के बाद आप इसे 15499 रूपये में खरीद सकते हैं। इस स्मार्ट वॉच में आपको ब्लैक, ब्लू, व्हाइट फ्लोरोइलास्टोमेर, लेदर स्ट्रैप के ऑप्शन मिल जाते हैं। सिलिकॉन स्ट्रिप के साथ इसकी कीमत 16999 रूपये है। अगर आप स्टेनलेस स्टील के स्ट्रिप में इसे लेना चाहते हैं तो 21999 रूपये की कीमत आपको चुकानी होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

HUAWEI Watch GT 5 Display

इस स्मार्ट वॉच का डिस्प्ले 1.43 इंच का है जो अमोलेड क्वालिटी का है। इसके अन्य वेरिएंट में आपको 1.32 इंच की अमोलेड डिस्पले भी मिल जाती है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल रहने वाला है। इस घड़ी में आपको बहुत सारे फीचर्स भी मिल जाते हैं जैसे एक्सीलरोमीटर सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर ,ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर माइक आदि।

READ ALSO  Best Selling Laptop Discount Offer: अमेजॉन के साथ 2024 की लास्ट सेल, लैपटॉप मिल रहे ₹40000 के डिस्काउंट में

HUAWEI Watch GT 5 Fitness Features

इसकी फिटनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें 100 से भी ज्यादा स्पोर्ट्स मोड आपको मिल जाते हैं। इसमें ड्राइविंग, ट्रायल रन और प्रो स्पोर्ट्स मोड़ दिया गया है। इसके साथ ही हेल्थ फीचर्स में एनालिसिस वुमेन हेल्थ, स्लिप एनालिसिस, पल्स एरहयेथमिया एनालिसिस जैसे फीचर्स में दिए गए हैं। एंड्रॉयड 9 पर काम करने वाली इस स्मार्ट वॉच में ब्लूटूथ 5.2, GPS और एनएफसी का फीचर भी दिया गया है।

HUAWEI Watch GT 5 Battery

इस स्मार्ट वॉच की बैटरी एक बार फुल चार्ज करने के बाद आपको 14 दिन की लाइफ देती है। रेगुलर इस्तेमाल करते हैं तो 9 दिनों तक आप इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर ऑलवेज ऑन डिस्पले के साथ प्रयोग करते हैं तो एक बार चार्ज करने के बाद 5 दिन तक आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

मैं हितेश पुरोहित, एक अनुभवी टेक ब्लॉगर हूँ और पिछले 5 वर्षों से टेक्नोलॉजी की दुनिया में सक्रिय हूँ। वर्तमान में, मैं iHubGuru पर काम कर रहा हूँ, जहां मैं नई तकनीकी जानकारियों और गाइड्स को आपके सामने पेश करता हूँ।

Leave a Comment