Look Back 2024: गूगल पर 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई है यह चीज जानकर चौंक जाएंगे आप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Look Back 2024: साल 2024 का अंतिम महीना चल रहा है। ऐसे में पूरे साल क्या खास हुआ है, इसके बारे में हर किसी को जानना होता है। बात करें इंटरनेट की दुनिया की तो गूगल ने हमें बताया है कि साल 2024 में भारतीय लोगों ने कौन सी चीज सबसे ज्यादा सर्च की है। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।

गूगल पर साल 2024 में सबसे ज्यादा क्या सर्च हुआ

भारत की बात करें तो यहां पर टॉप फाइव टॉपिक में पहले नंबर पर इंडियन प्रीमियर लीग आता है, जिसे सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके बाद T20 वर्ल्ड कप के बारे में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के बारे में सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा साल 2024 में आए इलेक्शन रिजल्ट को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। पांचवें स्थान पर ओलंपिक 2024 को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्म

भारतीय लोग फिल्मों के बारे में इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च करते हैं। इस बार 2024 में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में स्त्री 2 पहले स्थान पर रही है। लोगों ने इसके बारे में बहुत ज्यादा सर्च किया है। दूसरे नंबर पर कल की 2898 एडी फिल्म को सर्च किया गया है। तीसरे स्थान पर ट्वेल्थ फेल फिल्म को सर्च किया गया है। चौथे स्थान पर लापता लेडीज और पांचवें स्थान पर हनुमान फिल्म को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
READ ALSO  MrBeast और Logan Paul की इंडिया विजिट से फैंस हुए क्रेजी, ऑटोरिक्शा में राइड करते हुए आये नजर

दुनिया भर में सबसे ज्यादा क्या सर्च किया गया

दुनिया भर में सबसे ज्यादा कौन सी चीज सर्च की गई, इसके बारे में बात करें तो कोपा अमेरिका को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। दूसरे स्थान पर यूरोपियन चैंपियनशिप के बारे में सर्च किया गया है। तीसरे स्थान पर दुनिया भर में आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप के बारे में सर्च किया गया है। चौथे स्थान पर दुनिया भर में इंडिया वर्सेस इंग्लैंड मैच के बारे में सर्च किया गया है। पांचवें स्थान पर लियाम पेन के बारे में सर्च किया गया है।

गेमिंग की दुनिया में क्या सर्च किया गया

गेमिंग की दुनिया की बात करें तो यहां पर सबसे ज्यादा कनेक्शंस को सर्च किया गया है। उसके बाद पाल वर्ल्ड, इंफिनिटी क्राफ्ट, स्प्रेन की हेड डायवर्स 2 आदि के बारे में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

अपने साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया है, आप हमें इसके बारे में कमेंट करके बता सकते हैं।

मैं मुकेश अटल हिंदी कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 8 प्लस वर्षों से पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रहा हूं इस दौरान मैंने हिंदी कंटेंट राइटिंग में अनेक विषयों पर आर्टिकल लिखे हैं जिनमें फाइनेंस सरकारी योजना नौकरी बिजनेस आइडिया टेक्नोलॉजी ऑटोमोबाइल न्यूज आदि प्रमुख हैमेरी खासियत है कि मैं कठिन से कठिन सब्जेक्ट पर भी बहुत ही सरल और रोचक भाषा में आर्टिकल लिखता हूं जिसमें आपको सूचना तो मिलती ही है साथ ही पढ़ने वाले व्यक्तियों को भी शिक्षा मिलती हैकिसी भी आर्टिकल को लिखने से पहले उसके ऊपर क्वालिटी रिसर्च करना और एक प्रभावशाली आर्टिकल तैयार करना मेरी पहली पसंद है कंटेंट राइटिंग मेरे लिए सिर्फ एक काम नहीं है बल्कि एक आर्ट है

Leave a Comment