Realme 10 Pro 5G: अगर आप रियलमी का एक बेहतरीन 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Realme 10 Pro 5G के बारे में विचार कर सकते हैं। 1 साल पहले लांच हुआ यह है 5G स्मार्टफोन आज भी सभी को बेहद पसंद आता है। स्लिम डिजाइन का यह स्मार्टफोन अपने पावरफुल स्पेसिफिकेशंस की वजह से भारतीय यूजर्स को अच्छा लग रहा है।
आईए जानते हैं इस स्मार्टफोन के सभी फीचर्स स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में।
Realme 10 Pro 5G – Overview
Specifications | Details |
Model | Realme 10 Pro 5G |
Price in India | ₹18,999 (6GB + 128GB), ₹19,999 (8GB + 128GB) |
Colors Available | Dark Matter, Nebula Blue, Hyperspace Gold |
Display | 6.72-inch Full HD+ Display, 120Hz Refresh Rate, Punch-Hole Design |
Processor | Snapdragon 695 Chipset |
RAM and Storage | 6GB/8GB RAM + 128GB Storage (8GB Virtual RAM Support) |
Operating System | Android 12 |
Rear Camera | 108MP Primary Camera + 2MP Portrait Lens |
Front Camera | 16MP Selfie Camera |
Battery Capacity | 5000mAh Battery |
Charging Support | 67W Fast Charging |
Key Features | Slim Design, 5G Connectivity, Ideal for Gaming |
Realme 10 Pro 5G Price
यह 5G स्मार्टफोन दो अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। प्राइमरी वेरिएंट 6GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 18999 रूपये में उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल 8GB रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ 19999 रूपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन आपको Dark Matter, Nebula Blue और Hyperspace Gold कलर में उपलब्ध है।
Realme 10 Pro 5G Display
इसकी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.72 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है। यह एक पंच होल डिस्पले है जो 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।
Realme 10 Pro 5G Processor
फास्ट प्रोसेसिंग के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट प्रोसेसर मिल जाता है। इस प्रोसेसर को फास्ट प्रोसेसिंग के लिए 8जीबी रैम के साथ कनेक्ट किया गया है, जिसकी वजह से गेमिंग के दौरान यह आपको बहुत अच्छी परफॉर्मेंस देता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम 12 पर काम करता है। 8GB रैम के साथ ही इसमें 8GB वर्चुअल रैम का फीचर भी दिया गया है।
Realme 10 Pro 5G Camera
इसके बैक पैनल पर आपको ड्यूल कैमरा सपोर्ट मिल जाता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का दिया गया है। साथ ही इसको सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल जाता है।
Realme 10 Pro 5G Battery
यह स्मार्टफोन 5000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसको चार्ज करने के लिए 67 वाट का चार्जिंग सपोर्ट इसमें मिल जाता है। एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप आराम से पूरा दिन इसको उपयोग कर पाएंगे।