WhatsApp Tips and Tricks: व्हाट्सएप एक ऐसा मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। करोड़ों की संख्या में दुनिया भर में लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। व्हाट्सएप पर हम अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कई प्रकार की फाइल, वीडियो आसानी से भेज सकते हैं और उनके साथ चैटिंग कर सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि चैटिंग करने के दौरान हम किसी व्यक्ति को ब्लॉक कर सकते हैं या कोई दूसरा व्यक्ति भी हमें ब्लॉक कर देता है। अगर किसी व्यक्ति ने हमें व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो हम उसे मैसेज नहीं भेज पाते हैं।
लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसका उपयोग करके अगर कोई व्हाट्सएप पर आपको ब्लॉक कर देता है, तो आप उसे मैसेज भेज सकते हैं।
ब्लॉक होने के बाद कैसे भेजें मैसेज
इंटरनेट का उपयोग करके व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना और चैटिंग करना बहुत आसान होता है। आपके पास अगर किसी रिश्तेदार का व्हाट्सएप नंबर है, तो आप आसानी से मैसेज कर सकते हैं, वीडियो कॉल कर सकते हैं या फिर ऑडियो कॉल कर सकते हैं। यहां पर हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल अगर आप करते हैं, तो ब्लॉक होने के बाद भी आप किसी को भी मैसेज कर सकते हैं।
पहला तरीका
अगर किसी व्यक्ति ने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो आपको उस व्यक्ति को एक ग्रुप में ऐड कर देना है। ग्रुप में ऐड करने के बाद आप उसे ग्रुप में मैसेज कर सकते हैं। ग्रुप में कोई भी आपको ब्लॉक नहीं कर सकता है। आप जो भी मैसेज भेजेंगे, वह उस व्यक्ति को नजर आता रहेगा। अगर आपको किसी ने व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है, तो यह बहुत आसान तरीका है, जिसका उपयोग करके आप आसानी से मैसेज कर सकते हैं। लेकिन, अगर किसी व्यक्ति ने प्राइवेसी सेटिंग में व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड करना बंद कर रखा है, तो यह तरीका काम नहीं करेगा।
दूसरा तरीका
दूसरा तरीका हम आपको बताएंगे कि सबसे पहले आपको अपने व्हाट्सएप अकाउंट को डिलीट करना होगा। डिलीट करने के बाद आपको अपने व्हाट्सएप को दोबारा से इंस्टॉल करना है और अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करके व्हाट्सएप का नया अकाउंट बना लेना है। इसके बाद, आप उस व्यक्ति को आराम से मैसेज कर पाएंगे, जिसने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है।