Acer Predator Helios Neo 14: एसर कंपनी ने भारत में अपना नया पावरफुल गेमिंग लैपटॉप Acer Predator Helios Neo 14 को कुछ समय पहले ही लांच किया है। इस लैपटॉप से गेमिंग के साथ ही आप हाई एडिटिंग, वीडियो एडिटिंग, 3D मॉडलिंग, एनीमेशन जैसे काम भी आसानी से कर सकते हैं। इसके पावरफुल प्रोसेसर और एडवांस कूलिंग सिस्टम की वजह से यह लैपटॉप किसी भी प्रकार के हैवी टास्क को आसानी से हैंडल करता है।
अगर आप एक गेमिंग लैपटॉप खरीदने के बारे में सोच रहे हैं और आपका बजट ₹100000 से ऊपर है तो आप इस लैपटॉप को खरीदने के बारे में विचार कर सकते हैं। यहां पर हम आपको सभी फीचर्स की जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
Acer Predator Helios Neo 14 Price
Acer Predator Helios Neo 14 की कीमत लॉचिंग के समय ₹1,39,999 है। यह लैपटॉप एसर के ऑनलाइन स्टोर, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर खरीद सकते है। इस लैपटॉप पर 1 साल की इंटरनेशनल ट्रैवलर्स वारंटी भी मिलती है।
Acer Predator Helios Neo 14 Display
यह लैपटॉप 14.5 इंच के WUXGA डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सल और यह 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।
Acer Predator Helios Neo 14 Processor
इसमें Intel Core Ultra 7-155H प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4050 ग्राफिक्स कार्ड लगाया गया है जिसे 6 GB GDDR6 VRAM के साथ कनेक्ट किया गया है जिसकी वजह से गेमिंग करना आसान है। साथ ही इसमें 16 GB LPDDR5X RAM और 1TB PCIe Gen4 NVMe स्टोरेज मिल जाता है।
Acer Predator Helios Neo 14 Special Features
Acer Predator Helios Neo 14 में एसर की 5वीं जेनरेशन की एरोब्लेड 3D फैन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जो AI द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसकी वजह से हैवी टास्क करते समय भी लैपटॉप हीट नहीं करता है
Acer Predator Helios Neo 14 Audio Camera
इस लैपटॉप में DTS X Ultra सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो बेहतरीन साउंड क्वालिटी प्रदान करते हैं। इसमें फुल HD कैमरा भी है, जो Acer Purified Voice और अन्य AI फीचर्स भी मिल जाते है।
Acer Predator Helios Neo 14 Battery
Acer Predator Helios Neo 14 में 76Wh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लैपटॉप Windows 11 Home पर चलता है और इसका वजन लगभग 2 किलोग्राम है।
Acer Predator Helios Neo 14 Other Features
कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6E, Bluetooth v5.3, 2 USB 3.2 Gen 2 पोर्ट्स, 1 HDMI पोर्ट, 1 USB Type-C Thunderbolt 4 पोर्ट और एक दूसरा Type-C पोर्ट DC-in के साथ दिया गया है।
Acer Predator Helios Neo 14 – Overview
स्पेसिफिकेशंस | विवरण |
प्रोसेसर | Intel Core Ultra 7-155H |
ग्राफिक्स | NVIDIA GeForce RTX 4050 (6 GB GDDR6 VRAM) |
RAM | 16 GB LPDDR5X |
स्टोरेज | 1 TB PCIe Gen4 NVMe |
डिस्प्ले | 14.5 इंच WUXGA, 120Hz रिफ्रेश रेट |
ऑडियो | DTS X Ultra, स्टीरियो स्पीकर्स |
कूलिंग टेक्नोलॉजी | 5वीं जेन एरोब्लेड 3D फैन टेक्नोलॉजी |
बैटरी | 76Wh, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
कनेक्टिविटी | WiFi 6E, Bluetooth v5.3, Thunderbolt 4 |
वजन | 2 किलोग्राम |
कीमत | ₹1,39,999 |