Oppo Find X8 Launch Date: मोबाइल निर्माता कंपनी ओप्पो द्वारा जल्द ही Oppo Find X8 सीरीज को लांच किया जाएगा। इसके लिए कंपनी द्वारा एक फाइनल लॉन्च डेट भी जारी कर दी गई है। इस सीरीज में कुल चार वेरिएंट देखने को मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में आपको आईफोन 16 जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Oppo Find X8 कब लॉन्च होगा और इसकी स्पेसिफिकेशन क्या हो सकते हैं? आईए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…
Oppo Find X8 Launch Date
ओप्पो कंपनी द्वारा X के ऑफिशियल हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां पर 24 अक्टूबर 2024 को एक इवेंट में Oppo Find X8 सीरीज के लांच होने की जानकारी सामने आई है। सबसे पहले इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। भारत में यह स्मार्टफोन कब तक लांच होगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Oppo Find X8 Special Feature
विभिन्न प्रकार की रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि आईफोन 16 सीरीज की तरह ही इसमें कैमरा कंट्रोल बटन देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में BeaconLink नामक एक ऑफ-नेटवर्क संचार सुविधा देखने को मिलेगी। साथ ही यह स्मार्टफोन 50 वाट की मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।
Oppo Find X8 Display
इस स्मार्टफोन में आपको 6.5 इंच की BOE display मिल सकती है जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगी, साथ ही यह है डिस्प्ले 120Hz की रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।
Oppo Find X8 Camera
लीक हुई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50-megapixel Sony LYT-600 सेंसर हो सकता है। इसमें आपको एक कैमरा कंट्रोल बटन भी देखने को मिल सकता है, जैसा आईफोन 16 में भी देखा गया था।
Oppo Find X8 RAM ROM
इस स्मार्टफोन में आपको 16GB तक रैम देखने को मिल सकती है, साथ ही 1TB तक का स्टोरेज भी इसमें आपको मिल सकता है। हालांकि ऑफिशियल जानकारी अभी तक कंपनी द्वारा बताना बाकी है।
Oppo Find X8 Processor

इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट मिल जाता है, जिसकी वजह से आपका स्मार्टफोन बिना हैंग हुए काम करता है।
Oppo Find X8 Battery
इस स्मार्टफोन में आपको 5,700mAh की बैटरी मिल जाती है जो 80 वाट की SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Oppo Find X8 – Overview
Feature | Details |
Launch Date | 24 October 2024 (China), India launch date not confirmed |
Special Features | iPhone 16-like camera control button, BeaconLink, 50W Magnetic Wireless Charging |
Display | 6.5-inch BOE Display, 1.5K resolution, 120Hz refresh rate |
Camera | 50MP Triple Camera Setup with Sony LYT-600 Sensor |
RAM/Storage | Up to 16GB RAM, 1TB storage (yet to be officially confirmed) |
Processor | MediaTek Dimensity 9400 Chipset |
Battery | 5,700mAh battery, supports 80W SuperVOOC charging |