Smartphone Launching in December 2024: साल 2024 का आखिरी महीना शुरू हो गया है और इस महीने में आपको एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च होते हुए नजर आएंगे। अगर आप भी इस महीने में एक नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए बहुत सारे ऑप्शन आने वाले हैं। यहां पर मिड रेंज सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट के स्मार्टफोन इस महीने में लॉन्च होने जा रहे हैं।
आइए, हम जानते हैं इन सभी स्मार्टफोन के बारे में, जो दिसंबर 2024 में लॉन्च होने जा रहे हैं।
Realme Narzo 70 Curve
रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.67 इंच की AMOLED कर्व डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला है, जिसमें आपको MediaTek Dimensity 7300 Energy प्रोसेसर मिल जाता है। इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल जाता है। यहां पर 5000mAh की बैटरी और 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी आपको दिया गया है। यह एक बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन रहने वाला है।
OnePlus 13
वनप्लस 13 का इंतजार कर रहे हैं? तो यह 6.82 इंच की 2K प्लस AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला है। इस स्मार्टफोन को IP69 रेटिंग मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इसमें लेटेस्ट लॉन्च हुआ Snapdragon 88 प्रोसेसर मिलने वाला है। साथ ही 6000mAh की बैटरी भी आपको मिलेगी। यह फोन 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाता है, साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 14 Series
रेडमी की इस Note 14 Series में आपको तीन अलग-अलग स्मार्टफोन लॉन्च होते हुए नजर आएंगे। इसमें Redmi Note 14 Pro Plus 6.67 इंच की 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होने वाला है। इसमें आपको 6200mAh की बैटरी मिलने वाली है। साथ ही Snapdragon 78 Gen 3 प्रोसेसर इसमें मिल जाता है। प्रो मॉडल की बात करें, तो इसमें Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर मिलने वाला है।
Vivo X200 Pro
वीवो का यह स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च होने जा रहा है, जिसमें आपको 6000mAh की बैटरी और 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसमें आपको 6.67 इंच की क्वॉड कर्व AMOLED डिस्प्ले मिलती है।
iQOO 13
यह स्मार्टफोन 3 दिसंबर 2024 को लॉन्च होने जा रहा है। इसमें Snapdragon 88 प्रोसेसर आपको मिलने वाला है। 6.82 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले के साथ यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा। इसमें 6150mAh की बैटरी आपको मिलने वाली है, जो 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आपको मिल जाता है, साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा इसमें दिया गया है।