Vivo Y300+ 5G: ग्लोबल मार्केट में जल्द ही आपको Vivo Y300+ 5G लांच होता हुआ नजर आएगा। वीवो की Y सीरीज का यह स्मार्टफोन BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा जा चुका है। जल्द ही यह पावरफुल स्मार्टफोन आपको भारत में लॉन्च होता हुआ नजर आएगा। आइये जानते है इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स।
Vivo Y300+ 5G Launch Date
हाल ही में Google Play की डिवाइस लिस्ट में Vivo Y300+ 5G नजर आ चुका है। जिसका मॉडल नंबर V2422 रहेगा अभी तक ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं हुआ है। कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी ऑफिसियल स्टेटमेंट लॉन्चिंग को लेकर नहीं आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों के अनुसार यह साल 2025 के शुरुआत में आपको लॉन्च होता नजर आ सकता है।

Vivo Y300+ 5G Display
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार इसमें 6.78 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले मिल सकती है। यह डिस्प्ले 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ नजर आ सकती है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इस डिस्प्ले में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है।
Vivo Y300+ 5G Processor
इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 695 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसे 8GB रैम के साथ कनेक्ट किया गया है। जिसकी वजह से आपको स्मूथ परफॉरमेंस मिलती है। इसके साथ ही इसमें 8GB का वर्चुअल रैम भी मिल जाता है। इसका मतलब है की आप 16 GB रैम का मजा ले सकते है।
Vivo Y300+ 5G Battery
इस स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी आपको मिल जाएगी जो 44वॉट फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करती है। एक बार बैटरी फुल होने के बाद 2 दिन तक सामान्य उपयोग कर सकते है।
Vivo Y300+ 5G Price
इस स्मार्टफोन का बेस वैरिएंट आपको 8 GB रैम और 128 GB वैरिएंट के साथ में 23,999 रुपये में मिल सकता है। यह स्मार्टफोन आपको सिल्क ब्लैक और सिल्क ग्रीन रंगों में खरीदने के लिए उपलब्ध रहेगा।
Vivo Y300+ 5G Competitors
भारतीय बाजार में इस स्मार्टफोन का कड़ा मुकाबला Motorola Edge 50 Neo, Lava Agni 3, Realme P2 Pro जैसे बेहतरीन स्मार्टफोन के साथ होने वाला है।
Feature | Details |
---|---|
Model | Vivo Y300+ 5G |
Launch Date | Expected early 2025 |
Display | 6.78-inch Full-HD+ OLED, 120Hz refresh rate |
Processor | Snapdragon 695, Octa-core |
RAM | 8GB + 8GB Virtual RAM (16GB total) |
Battery | 5,000mAh, 44W Flash Charge |
Price | ₹23,999 for 8GB/128GB variant |
Colors | Silk Black, Silk Green |
Competitors | Motorola Edge 50 Neo, Lava Agni 3, Realme P2 Pro |